1. पिप्पो क्यों चुप है?
अपनी बातों से घर भर में शोर मचानेवाली पिप्पो एक दिन चुप थी। सब हैरान कि आख़िर मामला क्या है? बातूनी पिप्पो चुप क्यों है? पर जब अंत में भेद खुलता है तो सब हँसते-हँसते लोटपोट हो जाते हैं।
बड़े साइज़ में रंगीन और मोटे काग़ज़ पर छपी इस पुस्तक
में 8 पृष्ठ हैं। पुस्तक के सुंदर चित्र निखिल वर्मा ने बनाए हैं। संपादन हीना
परवीन जी का है।
2. यह अंडा किसका है?
बंदर को जंगल में एक अंडा मिलता है। अंडा किसका है, यह पता लगाने वह जंगल की ओर निकल पड़ता है। रास्ते में उसे रोचक अनुभव होते हैं। और अंत में सच्चाई पता चलने पर बंदर हैरान रह जाता है।
इस बिग बुक में 12 पृष्ठ
हैं। चित्रांकन मिलन कुमार और संपादन हीना परवीन जी का है।
दोनों पुस्तकें लैंग्वेज
एंड लर्निंग फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई
हैं। लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (LLF) एक गैर-लाभकारी
संगठन है जो बच्चों के लिए भाषा और साक्षरता कौशल के विकास पर ध्यान केंद्रित करता
है। यह संगठन शिक्षकों और शिक्षक-प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करता है, शैक्षिक सामग्री विकसित करता है, और राज्य सरकारों
के साथ मिलकर परियोजनाओं को लागू करता है, ताकि सभी बच्चों
को समान रूप से सीखने का अवसर मिल सके।
No comments:
Post a Comment